बसना : तोषगांव से 06 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार. - CG Sandesh

बसना : तोषगांव से 06 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार.

बसना पुलिस को 29 मार्च 2022 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम तोषगांव में सोनू अजगल्ले नामक व्यक्ति अपने घर के सामने अवैध रूप से बिक्री वास्ते देशी हाथ भठ्ठी निर्मित महुआ शराब रखा है मुखबिर के बताये स्थान ग्राम तोषगांव सोनू अजगल्ले के घर के पास पहुंचकर उसे तलब किये जो उपस्थित आया जिसे नाम तथा पता पूछने पर अपना नाम सोनू अजगल्ले पिता बंधन सिंह उम्र 36 साल निवासी तोषगांव थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 होना बताया.

आरोपी के कब्जे से एक पीले रंग के पांच लीटर वाली जरीकेन में पांच लीटर व एक हरे रंग के दो लीटर वाली बाटल में एक लीटर देशी महुआ शराब जुमला 06 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 1200 रूपये को जप्त किया गया । आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें