सरायपाली : लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.
सरायपाली पुलिस को 30 मार्च 2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम रिसकेला में कुमार साहू नाम का व्यक्ति लोगो को शराब पीने पिलाने की अवैध शराब,पानी पाउच,गिलास,साधन उपलब्ध करा रहा है मुखबीर के सूचना के आधार पर रेड कार्यवाही किये शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये आरोपी कुमार साहू पानी टंकी के पास में लोगो को शराब पीने पिलाने की साधन उपलब्ध कराकर अवैध धन अर्जन करते गवाहो के सामने रंगे हाथो पकडा गया. आरोपी के कब्जे से एक सील बंद देशी प्लेन शराब पौवा 180 ML भरी हुयी, एक सील टुटी हुयी देशी प्लेन शराब पौवा जिसमें 50 ML भरी हुयी जुमला 230 ML कीमती 100रू0, 02 नग प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास, 02 नग पानी पाउच कीमती 10 रू0 जुमला कीमती 110रू0 मौके पर सीलबंद कर जप्त किया गया.
आरोपी कुमार साहू उम्र 52 साल ग्राम रिसकेला थाना सरायपाली जिला महासमुंद(छ.ग.) का कृत्य धारा 36 (क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।