बसना : तेज रफ़्तार मोटर सायकल से गिरने से व्यक्ति की मौत. - CG Sandesh

बसना : तेज रफ़्तार मोटर सायकल से गिरने से व्यक्ति की मौत.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक देवधर सतनामी पिता जीवन लाल सतनामी उम्र 27 साल निवासी लिंजीपथरा थाना जगदलपुर जिला बरगढ जिला महासमुंद की मर्ग जांच के दौरान मृतक के साथी आरोपी लवकुमार उर्फ मुंचु से पुछताछ कथन, पी0एम0 रिपोर्ट एवं मर्ग जांच पर पाया गया कि 28 फरवरी 2022 को रात्रि करीब 08 से 10 बजे के मध्य मृतक देवधर सतनामी एवं आरोपी लवकुमार उर्फ मुंचु ग्राम पठारीपाली से वापस अपने गांव लिंजीपथरा जाने के लिए मोटर सायकल क्रं0 CG06GD1463 में निकले थे.

वाहन को लवकुमार उर्फ मुंचु चला रहा था कि पठारीपाली से गिधामुंडा के मध्य आरोपी लवकुमार द्वारा मोटर सायकल को तेज रफतार एव लापरवाही पूर्वक चलाकर रोड से उतारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे मोटर सायकल के पिछे बैठे देवधर सतनामी की गिरने से उसके चेहरा, नाक, कान, गर्दन में अंदरूनी चोंटे लगने से मृत्यु हो गयी । मर्ग जांच पर प्रथम दृष्टया अपराध धारा 304 (ए) भादवि0 का अपराध घटित होना पाए जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें