पिथौरा जनपद मुख्यालय में सूचना का अधिकार का हो रहा उल्लंघन
पिथौरा - पिथोरा जनपद कार्यालय में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 का खुलकर उल्लंघन किया जा रहा है। जबकि जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी होते हैं प्रथम अपीलीय अधिकारी किंतु प्रथम अपीलीय अधिकारी के द्वारा भी सूचना के अधिकार का कतई पालन नहीं किया जा रहा है।
मिली जानकारी अनुसार श्री मोतीलाल जांगड़े ग्राम ठाकुर दिया खुर्द निवासी दिनांक 23 दिसंबर 2017को सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 6(1) के तहत आवेदन लिखकर कुछ जानकारी चाही गई थी परंतु अब तक उसकी जानकारी आवेदक को नहीं मिल पाया है। इस तरह से इटावा जनपद पंचायत में सूचना का अधिकार का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है।
आपको बता दें कि जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रथम अपीलीय अधिकारी होते हैं है परंतु इनके द्वारा ही नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।
पूरे महासमुंद जिले के लगभग सभी कार्यालयों के यही हाल है। सूचना का अधिकार जैसे महत्वपूर्ण कानून का कतय पालन नही होता है । जिसका ताजा उदाहरन पिथौरा जनपद कार्यालय है ।