सांकरा : 30 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्... - CG Sandesh

सांकरा : 30 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार.

सांकरा पुलिस को 30 मार्च 2022 को मुखबिर से सूचना कि ग्राम लारीपुर से कटंगतराई जाने रोड किनारे एक व्यक्ति अवैध रूप से हाथ भठ्ठी महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखा है पुलिस स्टाफ के मौका पर  ग्राम लारीपुर से कटंगतराई रोड किनारे पहुंच कर घेराबंदी किये तो एक व्यक्ति तीन सफेद रंग की 10-10 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन लेकर बैठा था जिसे उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम जगदीश डडसेना पिता जगसाय डडसेना उम्र 37 साल साकिन लारीपुर टुकडा का रहने वाला बताया।

उसके कब्जे में तीन सफेद रंग की 10-10 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन मे प्रत्येक जरकीन में 10-10 लीटर भरा हाथ भठ्ठी महुआ शराब जुमला 30 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 6000 रूपये अवैध रूप जप्त कर आरोपी जगदीश डडसेना का कृत्य अपराध सदर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें