बड़ी खबर : महुआ बीनने गए परिवार की निर्मम हत्या, तीन लोगों को... - CG Sandesh

बड़ी खबर : महुआ बीनने गए परिवार की निर्मम हत्या, तीन लोगों को हत्यारे ने पत्थर से कुचला, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़। जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है। यहाँ धवईडाँड़ में एक ही परिवार के 3 लोगो की हत्या कर दी गई है। एडिशनल एसपी रायगढ़ मौके पर पहुचे है, उन्होंने हत्या की पुष्टि की है। एसपी ने बताया कि हत्या पत्थरो से मारकर की गयी है। मामला कापू थाना क्ष्रेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक में एक 65 वर्षीय महिला ,एक बच्ची और एक पुरुष है। तीनो महुआ बीनने के लिए जंगल में एक झोपड़ी में रह रहे थे । इसी बीच रात को अज्ञात तत्वो ने तीनो को पत्थर से कुचलकर मार डाला । घटना की सूचना पाकर धरमजयगढ़ एसडीओपी और कापू थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें