बच्चे को लेकर हुआ विवाद, बाइक सवार बदमाशों ने पिता को मारा च... - CG Sandesh

बच्चे को लेकर हुआ विवाद, बाइक सवार बदमाशों ने पिता को मारा चाकू, अस्पताल में भर्ती

बिलासपुर। प्रदेश में अपराधों में लगातार बढ़त देखने को मिल रही हैं। वहीँ न्यायधानी से चाकूबाजी की एक घटना सामने आ रही है। यहाँ बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक का बच्चा खेलते-खेलते सड़क पर आ गया। तभी बाइक सवार युवकों ने बच्चे को संभालकर रखने बोला। उन्हें महिला ने कह दिया कि उन्हें बच्चों की चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया और आवाज सुनकर पति बाहर निकला, तब युवकों ने उसके पीठ में चाकू मार दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। मामला सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है।

तिफरा के इंद्रपुरी निवासी लक्ष्मण साहू पिता सुखउ साहू (25 साल) प्राइवेट जॉब करता है। बुधवार की रात को वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ घर में थाा। रात करीब 8 बजे उसके बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। तभी उसके घर के सामने से बाइक गुजरी। बाइक में सवार दो युवकों ने लक्ष्मण की पत्नी से बच्चों को संभालकर रखने के लिए कहा। तब महिला ने अपने बच्चों को देखने की बात कही। उन्हें इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है।

कुछ देर बाद वापस लौट कर किया विवाद

महिला ने पुलिस को बताया कि बाइक सवार युवक बहस करने के बाद आगे चले गए थे। कुछ देर बाद बाइक सवार दोनों युवक भोला सतनामी के साथ फिर वापस आए। इसके बाद गाड़ी से उतर कर विवाद करने लगे। आवाज सुनकर लक्ष्मण बाहर निकला, तब युवक उसकी पत्नी से बहस कर रहे थे। लक्ष्मण के मना करने पर युवकों ने उसके पीठ में चाकू मार दिया और भाग निकले। इस हमले में वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है।

आरोपियों की तलाश जारी

TI सागर पाठक ने बताया कि हमले के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। युवक बयान देने की हालत में नहीं है। उसकी पत्नी से पूछताछ करने के बाद पुलिस रात से ही बाइक सवार हमलावरों की तलाश कर रही है। लेकिन, अब तक तीनों पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें