बड़ी खबर : महिला पार्षद ने की आत्महत्या, नगर निगम में शोक की ... - CG Sandesh

बड़ी खबर : महिला पार्षद ने की आत्महत्या, नगर निगम में शोक की लहर

रायगढ़ । जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ नगर निगम की तेज तर्रार वार्ड क्रमांक 28 की कांग्रेस पार्षद संजना शर्मा ने जहर का सेवन कर लिया था, जिन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज दोपहर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम के वार्ड नं. 28 की कांग्रेस पार्षद संजना शर्मा ने कल अपने घर में जहर सेवन कर लिया था और किसी को इस संबंध में जानकारी तक नही दी। संजना के भाई ने जब संजना को उल्टी करते हुए देखा तो जानकारी मिली कि उसने जहर खा लिया है। आनन-फानन में आज दोपहर करीब ढाई बजे संजना को मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। संजना की इलाज के दौरान मौत हो गई। कांग्रेस पार्षद संजना शर्मा की मौत के बाद नगर निगम में शोक का माहौल है और परिवार वाले भी सकते में है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें