महासमुंद : अज्ञात वाहन के ठोकर से एक व्यक्ति घायल. - CG Sandesh

महासमुंद : अज्ञात वाहन के ठोकर से एक व्यक्ति घायल.

महासमुंद थाना अंतर्गत कांग्रेस चौक के पास अज्ञात वाहन के ठोकर से व्यक्ति घायल, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

राजेश श्रीवास ने पुलिस को बताया कि 28 मार्च 2022 को उसके पिताजी छगन लाल श्रीवास शाम को सब्जी लेने सब्जी मार्केट गये थे वहां से लौटते समय करीब 08.30 बजे मेन रोड में कांग्रेस चौक की ओर से अज्ञात मो0सा0 का चालक अपने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर उसके पिताजी को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर भाग गये जिससे उसके पिता को सिर में चोटें आई है उन्हे वहां पर उपस्थित लोगों के द्वारा तत्काल उठाकर चोपड़ा हस्पिटल बरोण्डा चौक महासमुंद में ले जाकर ईलाज कराने भर्ती किये, जिनका ईलाज दो दिन चलने बाद 31 मार्च 2022 को घर लेकर आये है। जिनका ईलाज जारी है।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें