महासमुंद : नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली टेबलेट और इंजेक्शन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
महासमुन्द। जिला पुलिस ने दो अलग-अलग मामलो में नशे के तीन सौदागरों को गिरफ्तार किया है। सरायपाली थाना क्षेत्र इन दिनों नशे के सौदागरों का हब बनता नजर आ रहा है। पुलिस लगातार कार्रवाई भी कर रही है लेकिन नशे के सौदागरों के द्वारा नशे की दवा, नशे के इंजेक्शन पहुंच रहा है।
जिला पुलिस कार्रवाई तो कर रही है लेकिन अब तक ये नशे की दवा जिले में कैसे पहुंच रही है। इतनी बड़ी तादात में कौन यहां यह कारोबार चला रहा है इसकी जानकारी पुलिस के पास नहीं है। पुलिस इन छोटे मोटे नशे के दवा बेचने वालों को गिरफ्तार कर रही है।
बता दें कि सरायपाली पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति एक मोटर सायकिल सीजी 13 वी 3204 में उड़ीसा सरसींवा की ओर से मोटरसायकिल में आ रहे हैं, जिनके पास नशीली दवाएं रखी हुई है। मुखबीर की सूचना पर तत्काल एक टीम बनाकर सरसींवा रोड़ पर पहुंच कर मुखबीर की बताये हुलिए के अनुसार मोटरसायकिल सवार ईश्वर यादवस पंकज सिंह कोरबा निवासी को रोक कर मोटर सायकिल की तलाशी लेने पर वाहन में रोक्स कूल सिरप 350 नग और रिकोडल इंजेक्शन 75 नग बरामद किया है।
वहीं एक दूसरे मामले में त्रिपुरारी साहू कोरबा निवासी को सरायपाली पुलिस ने पेंटारजोनिक लेक्टेट इंजेक्शन 450 नगर बरामद किया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 21 नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई कर ही है।