महासमुन्द : एफसीआई गोदाम के पास लोहे का धारदार चाकू के साथ य... - CG Sandesh

महासमुन्द : एफसीआई गोदाम के पास लोहे का धारदार चाकू के साथ युवक गिरफ्तार.

महासमुन्द पुलिस को 02 अप्रैल 22 को मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि एक व्यक्ति एफसीआई गोदाम के पास धारदार चाकू लेकर घुम रहा है पुलिस की टीम मुखबीर द्वारा बताए स्थान पर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़े जो भागने का प्रयास कर रहा था नाम पता पूछने पर अपना नाम सावन नाग पिता बस्तीमल नाग उम्र 20 साल साकिन सुभाषनगर एफसीआई गोदाम के पीछे थाना जिला महासमुंद का रहने वाला बताया चेक करने पर अपने बांए कमर के पास एक लोहे का धारदार चाकू कुल लंबाई 12 इंच, फल की लंबाई 7इंच, मुठ की लंबाई 5 इंच का रखे मिला चाकू जप्त किया गया.

आरोपी सावन नाग का कृत्य अपराध धारा 25 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें