सांकरा : लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते दो गिरफ्तार.
सांकरा पुलिस को 02 अप्रैल 2022 को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम भगतदेवरी ओव्हर ब्रिज के पास एक व्यक्ति लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस की टीम घटना स्थल पर जाकर शराब रेड की कार्यवाही किये पीने वाले भाग गये पिलाने वाला पकडा गया जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम सोना राम साव पिता गणेश राम साव उम्र 22 साल साकिन सिरको थाना बसना जिला महासमुंद का होना बताया तथा जिसके कब्जे से 04 नग झिल्ली का खाली पैकेट, 05 नग प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास, 03 नग पानी पाऊच गवाहों के जप्त किया गया ।
सांकरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम बडे टेमरी से देवसराल मार्ग पुल के पास एक व्यक्ति लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस की टीम घटना स्थल पर जाकर शराब रेड की कार्यवाही किये पीने वाले भाग गये पिलाने वाला पकडा गया जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम शोबिन निषाद पिता हरिशंकर निषाद उम्र 38 वर्ष साकिन देवसराल थाना सांकरा जिला महासमुंद का होना बताया तथा जिसके कब्जे से 04 नग झिल्ली का खाली पैकेट, 04 नग प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास, 05 नग पानी पाऊच गवाहों के जप्त किया गया ।
आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।