बसना: तीन दिवसीय त्रिसंकुल स्तरीय "सरल" प्रशिक्षण का आयोजन स... - CG Sandesh

बसना: तीन दिवसीय त्रिसंकुल स्तरीय "सरल" प्रशिक्षण का आयोजन संकुल केन्द्र-बड़ेटेमरी में सम्पन्न

बसना: संकुल केन्द्र-बड़ेटेमरी में तीन दिवसीय "सरल" प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ।अशोक शर्मा जिला स्रोत समन्वयक महासमुंद,जे आर डहरिया विकासखंड शिक्षा अधिकारी,बद्री विशाल जोल्हे,लोकेश्वर कवर,विनोद कुमार शुक्ला सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसना ललित देवता विकासखंड स्रोत समन्वयक बसना के मुख्य निर्देश में प्रशिक्षण प्रारम्भ हुआ।।इस कार्यक्रम का उद्देश्य सभी बच्चे समझ के साथ कहानी पढ़ सकें व गणित में भाग तक के संक्रिया को हल कर सकें। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बच्चों के बौद्धिक स्तर की जाँच भाषा एवं गणित की आकलन की जा रही हैं। जिसमें से कक्षा पांचवी के लगभग 50% बच्चे कक्षा दूसरी के स्तर के पाठ नहीं पढ़ पाते और गणित में कक्षा पांचवी के 27.8% बच्चे बुनियादी दक्षता हासिल नहीं कर पाते, इसलिए कक्षा तीसरी से पांचवी तक अध्यापन कराने वाले शिक्षकों का सरल कार्यक्रम सरल कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम के तहत कक्षा 3 से 5 तक अध्ययन करने वाले बच्चों का बेसलाइन मिडलाइन और इनलाइन टेस्ट किया जाना है। कक्षा संचालन और कहानी स्तर तक बच्चों को ले जाने के लिए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों को अवगत कराया गया। गणित विषय में कमाल की गतिविधियों से बच्चों की आधारभूत दक्षता भाग स्तर तक ले जाने के लिए बताया गया।
मास्टर ट्रेनर वारिश कुमार,संतराम बंजारा एवम सुरेश नंद के द्वारा भाषा एवं गणित में बच्चों के आकलन के लिए टूल कीट उपलब्ध कराया गया। इस टूल कीट को चार भाग - कहानी' अनुच्छेद' 'अक्षर' एवं 'शब्द' में बांटा गया है। बहुत अच्छे से हमें समझाया गया कि किस बच्चे को लाल घर में नीला घर में एवं हरा घर में रख जाए। इसी प्रकार गणित का भी स्तर चयन कर टूल्स बताया गया।इस प्रशिक्षण में संकुल बड़े टेमरी के कुल 47 शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रशिक्षण में भाग लिया।

प्रथम दिवस दिनांक 01.04.2022 को प्रशिक्षक सुरेश नंद द्वारा प्रशिक्षण कि उद्देश्य एवं प्रशिक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। तद्पश्चात वारिश कुमार द्वारा प्रशिक्षण में कक्षा - 3,4,5 के बच्चों का स्तर निर्धारण कैसे किया जाय अवगत कराया गया एवं लाल घर नीला घर हरा घर की अवधारणा को स्पष्ट किया कि हम भाषा शिक्षण में स्वर निर्धारण कर बच्चों के स्तर को उच्च स्तर तक कैसे और किन-किन इन विधियों से सुधार ला सकते हैं।इस पर विस्तार से गतिविधियों के माध्यम से बताया।
इस तरह प्रशिक्षण हाल को जीवंत रखते हुए संतराम बंजारा द्वारा गणित विषय का स्तर निर्धारण की डेमो प्रस्तुत कर प्रथम दिवस का समापन किया गया।

द्वितीय दिवस पर हमारे प्रशिक्षक भाषा एवं गणित शिक्षण में जो बच्चे लाल घर में हैं उन्हें कैसे नीला और हरा घर ले जाए इस पर काम करने के लिए सरल विधि से बच्चों के पढ़ाने के लिए कम संसाधनों में कैसे मनोरंजक शिक्षण दे उनको बताया।
तृतीय दिवस 03.04.2022को गणित में जोड़ घटाव गुणा एवं भाग संक्रियाओं पर विस्तृत चर्चा किया गया ।साथ ही साथ बीच बीच मे संगीतमय गीत कहानी चुटकीले से प्रशिक्षण और आनंदमय हो गया।
तत्पश्चात् वारिश कुमार द्वारा GP-APP डाउनलोड कर लॉग इन एवं इस पर कब कैसे कार्य किया जाय उसकी पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया गया।इस तीन दिवस के प्रशिक्षण में हमने क्या सीखा इस पर फीडबैक लिया गया। जिसमें ललित भार,जौसिक सामल,श्रीमती नीलम कुमार एवं कई शिक्षक ने अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।प्रशिक्षण में तीनों संकुल से 47 शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
उक्त प्रशिक्षण के सफलता हेतु जिला स्रोत समन्वयक अशोक शर्मा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, जे आर डहरिया, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी विनोद शुक्ला, बद्रीविशाल जोल्हे,लोकेश्वर कवर,बी आर सी सी ललित देवता ने उत्कृष्ट प्रशिक्षण देने हेतु बधाई दिया।


अन्य सम्बंधित खबरें