पिथौरा :  करोड़ों की बोगस धान खरीदी, कलेक्टर ने पुनः दी जांच... - CG Sandesh

पिथौरा : करोड़ों की बोगस धान खरीदी, कलेक्टर ने पुनः दी जांच कराने पर सहमति

परमीत सिंह माटा. धान खरीदी केंद्र पंजीयन क्रमांक 876 परसवानी में करोड़ों का बोगस धान खरीदी मामला प्रकाश में आने का बाद जिला कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने पुनः कुछ बिंदुओं पर जांच कराने पर सहमति दी है।

करोड़ों रुपए के बगैर धान खरीदी के संबंध में विवाद में आए परसवानी धान खरीदी केंद्र में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है करीब 80 लाख रुपए के धान शार्टेज दिखने के बाद एका-एक डीओ कट कर धान की पूर्ति करना बड़ी सांठ गांठ का इशारा कर रहा है।

गौरतलब हो कि पूर्व में इस धान खरीदी केंद्र में जांच गठित की गई थी किंतु जांच अधिकारी जिला नोडल के द्वारा प्रमुख बिंदुओं पर जांच ना करते हुए क्लीन चिट देने का प्रयास किया जाना बताया जा रहा है। परसवानी धान खरीदी केंद्र में जांच हेतु आए अधिकारियों ने बगैर स्टैक 2200 कट्टे धान की जांच कैसे होगी क्योंकि मौके पर धान न तो स्टेक में था ना ही कट्टे में था, इसके उलट कुछ धान बिखरा हुआ था। इस जांच के बाद जांच अधिकारी की भूमिका पर बड़े सवाल उठे थे।

धान खरीदी के केंद्र परसवानी में निम्न बिंदुओं पर जांच कराए जाने की आवश्यकता है जिससे धान उठाव मामले में उपजे शिकायत ओर तथ्यों की जांच पूरी हो।

15 मार्च 16 मार्च ओर 17 मार्च को धान भरने वाली ट्रको का लोकेशन कहाँ-कहाँ पर था। परसवानी धान खरीदी केंद्र से जिन राइस मिलो को धान गया है उक्त मार्गो पर पड़ने वाले टोल प्लाजा की फुटेज की पड़ताल की जाए, इसके साथ ही राइस मिल में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जानी चाहिये।

इस मामले में परसवानी खरीदी केंद्र प्रभारी धुरवासा साहू से बात कर के की कोशिश की उन्होंने कॉल नही उठाया।


अन्य सम्बंधित खबरें