पिथौरा : पुलिस चौकी ने राहगीरों के लिये प्याऊ खोला - CG Sandesh

पिथौरा : पुलिस चौकी ने राहगीरों के लिये प्याऊ खोला

परमीत सिंह माटा. भीषण गर्मी को देखते हुए पुलिस चौकी बया प्रभारी धनेश तांडेकर व स्टाफ द्वारा चौकी के सामने राहगीरों के लिए शीतल जल पियाऊ का प्रबंध किया गया, गौरतलब हो कि गर्मी के दिनों में नगर पिथौरा से कसडोल क्षेत्र रास्ते मे जंगल पड़ता है वही चौकी प्रभारी एवं स्टाफ के द्वारा रास्ते में ही देवघर खोला गया है जोकि गर्मियों में राहगीरों का पानी उपलब्ध कराएंगे जिसकी क्षेत्र भर में भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही हैं।

बया से 2 किलोमीटर दूर नवीन पुलिस चौकी परिसर में भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों व आने जाने वालो के लिए पुलिस चौकी प्रभारी धनेश टांडेकर व स्टाफ द्वारा पुलिस चौकी के सामने पियाउ की स्थापना की गई है से आने जाने वाले राहगीरों को शीतल जल का लाभ मिल सके जिसकी ग्रामीणों ने भूरी भूरी प्रशंसा कर उक्त कार्य की सराहना की है।


अन्य सम्बंधित खबरें