महासमुन्द : मोबाईल से आईपीएल सट्टा नामक जुआ खिलाते 2 युवक गिरफ्तार.
महासमुन्द पुलिस को 03 अप्रैल 2022 को मुखबीर से सूचना मिली BSNL आफिस के सामने पुष्कर मलेवार निवासी दलदली रोड महासमुन्द अपने मोबाईल फोन में चेन्नई सुपर किंग एवं किंग्स इलेवन पंजाब के मध्य चल रहे IPL क्रिकेट मैच सट्टा खेलकर रूपय पैसो का दांव लगा रहा है पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताये अनुसार BSNL आफिस के पास पुष्कर मलेवार को मोबाईल चलाते हुये घेराबंदी कर पकडा जिससे पूरा नाम पता पूछने पर अपना पता पुष्कर मलेवार पिता राजन मलेवार उम्र 22 वर्ष वार्ड नं 11 दलदली रोड महासमुन्द होना बताया. जिसके कब्जे से नगदी रकम 1000 रू. एवं 01 नग मोबाईल् कीमती 10000 रू. तथा WILLSEXCH चैनल के माध्यम से यूजर आईडी पासवर्ड डाल कर खेले जा रहे IPL सट्टे के संबंध में मोबाईल का स्क्रीन शट को जप्त किया गया।
इसी तरह महासमुन्द पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली BSNL आफिस के सामने रतन जायसवाल निवासी ईमलीभाठा महासमुन्द अपने मोबाईल फोन में चेन्नई सुपर किंग एवं किंग्स इलेवन पंजाब के मध्य चल रहे IPL क्रिकेट मैच सट्टा खेलकर रूपय पैसो का दांव लगा रहा है पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताये अनुसार BSNL आफिस के पास रतन जायसवाल को मोबाईल चलाते हुये घेराबंदी कर पकडा जिससे पूरा नाम पता पूछने पर अपना पता रतन जायसवाल पिता धर्मेन्द्र जायसवाल उम्र 19 वर्ष निवासी ईमलीभाठा वार्ड नं 02 महासमुन्द होना बताया. जिसके कब्जे से नगदी रकम 100 रू. एवं 01 नग मोबाईल् कीमती 10000 रू. को जप्त तथा WILLSEXCH चैनल के माध्यम से यूजर आईडी पासवर्ड डाल कर खेले जा रहे IPL सट्टे के संबंध में मोबाईल का स्क्रीन शट को जप्त किया गया।
आरोपीयों का कृत्य धारा 4 (क) जुआ एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया।