Cg News : घर के बाहर सो रहे युवक को JCB वाहन ने रौंदा, हुई म... - CG Sandesh

Cg News : घर के बाहर सो रहे युवक को JCB वाहन ने रौंदा, हुई मौत, चालक गिरफ्तार

GPM। जिले में एक भयानक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई है। यहाँ एक जेसीबी चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए एक युवक राउंड दिया जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसा पेण्ड्रा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 2 का है।

मिली जानकारी के अनुसार, जेसीबी वार्ड में नहर निर्माण के कार्य में लगी हुई थी। तभी लापरवाही पूर्वक ड्राइवर ने घर के बाहर सो रहे युवक के ऊपर से जेसीबी चला दी। इस घटना में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतक युवक सुग्रीव भरिया घर के सामने लेटा हुआ था। इसी बीच गली से जेसीबी जा रही थी। जेसीबी चालक ने सोये हुए युवक को नहीं देखा। जिससे सोया युवक जेसीबी की चपेट में आ गया। हादसे के बाद परिजनों ने संजीवनी 108 की मदद से सुग्रीव को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने सुग्रीव को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें