पटेवा : लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते 02 व्यक्ति ... - CG Sandesh

पटेवा : लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते 02 व्यक्ति गिरफ्तार.

पटेवा पुलिस को 03 अप्रैल 2022 मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बरभाठा बस्ती चौक में एक व्यक्ति आम लोगों को शराब पीने के लिये पानी, डिस्पोजल गिलास, चखना मुहैया कराते मिला. पुलिस स्टाफ मुखबिर द्वारा बताये स्थान बस्ती चौक बरभाठा में दबिश देकर रेड कार्यवाही किया । एक व्यक्ति को आम लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते रंगे हाथ पकडा गया, आरोपी चतुर कुर्रे पिता भागीरथी कुर्रे उम्र 60 वर्ष साकिन ग्राम बरभाठा, थाना पटेवा जिला महासमुन्द (छ.ग.) का रहने वाला बताया । जिसके कब्जे से दो नग अंग्रेजी गोवा शराब की खाली पौवा शीशी, दो नग डिस्पोजल गिलास एवं दो नग पानी पाउच को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया।

पटेवा पुलिस को मुखबीर के सूचना पर पनखपटी तालाब पार ग्राम पचपेडी में एक व्यक्ति आम लोगों को शराब पीने के लिये पानी, डिस्पोजल गिलास, चखना मुहैया कराते मिला. पुलिस स्टाफ मुखबिर द्वारा बताये स्थान पनखपटी तालाब पार ग्राम पचपेडी में दबिश देकर रेड कार्यवाही किया। आम लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते रंगे हाथ पकडा गया, आरोपी अशोक निषाद पिता सुनहर निषाद उम्र 32 साल साकिन पचपेडी, थाना पटेवा जिला महासमुन्द (छ.ग.) का रहने वाला बताया । जिसके कब्जे से दो नग अंग्रेजी गोवा शराब की खाली पौवा शीशी, दो नग डिस्पोजल गिलास एवं दो नग पानी पाउच को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया।

आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें