पिथौरा : शिकारी द्वारा बिछाये करंट से बायसन की मौत, करंट लगा... - CG Sandesh

पिथौरा : शिकारी द्वारा बिछाये करंट से बायसन की मौत, करंट लगाने का सिलसिला नही थम रहा

परमीत सिंह माटा. महासमुंद जिले के वन परिक्षेत्र पिथौरा में शिकारियों द्वारा बिछाये गए करेंट से 2 दिन पूर्व बायसन की मौत हो गयी, ग्रामीणों की सूचना के बाद वन अधिकारी पहुँच, आप को बता दे वनों की सुरक्षा में लागतार चूक हो रही है।  

आये दिन वनों के आग लगने अवैध कटाई समेत वन्य प्राणियों के शिकार का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है, वर्तमान में गिरना बीट के कक्ष क्र 229 में कल रात एक बायसन मृत अवस्था में मिला था प्रथम दृष्टया बायसन की मौत विद्युत करंट से होना प्रतीत हो रहा है । मृत बायसन की उम्र लगभग 8 वर्ष आंकी जा रही है  वन विभाग डॉग स्क्वाड की सहायता से आरोपियों तक पहुचने का प्रयास की लेकिन सफल नही हो सकी इधर अधिकारियों में अंदाजा लगाया जा रहा है की लगभग 1किलोमीटर दूर से करेंट का तार बिछाकर जंगली सुवर के शिकार के लिए शिकारियो ने करेंट लगाया था जिसकी चपेट मे आने से बायसन की मौत हो गई।

घटना स्थल पहुचकर विभाग के वन मंडला अधिकारी पंकज राजपूत व वन परिक्षेत्र अधिकारी जयकांत गंडेचा ने मृत बायसन का पोस्टमार्टम करा अंतिम सँसकार कराया। अब देखने वाली बात है की वनविभाग शिकारियों तक पहुंच पाएगी की नही।

इस मामले में वन मंडल अधिकारी पंकज राजपूत ने बताया कि 2 दिन पूर्व रात में बायसन की करंट लगने से मृत्यु हो गई है बायसन की उम्र तकरीबन 8 वर्ष रही होगी आरोपियों की तफ्तीश की जा रही है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें