सोते रहे पहरेदार और शराब दुकान से हो गई लाखों की चोरी, अज्ञा... - CG Sandesh

सोते रहे पहरेदार और शराब दुकान से हो गई लाखों की चोरी, अज्ञात चोरों की जांच में जुटी पुलिस

आरंग। राजधानी के आरंग से चोरी का मामला सामने आया है। शासकीय देशी और अंग्रेजी शराब दुकान में चोरों ने अंग्रेजी शराब दुकान के दरवाजे की कुंडी तोड़कर गल्ले में रखे 2 लाख 95 हजार रुपये की चोरी कर फरार हो गए। वहीं देशी शराब दुकान की बिक्री राशि जमा होने के कारण चोरों के वहां कुछ नही मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि, बीती रात 1 बजे से 3 बजे के बीच चोरों ने शराब दुकान में सेंधमारी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने शराब दुकान के कुंडी को तोड़कर 2 लाख 95 हजार की नगदी पर हाथ सफाया किया है। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोरों ने सीसीटीवी का डीबीआर उखाड़ कर अपने साथ ले गए हैं। घटना में शराब दुकान के कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। शराब दुकान के दोनों चौकीदार शराब दुकान के छत पर सो रहे थे।

वहीं अंग्रेजी शराब दुकान के कर्मचारियों द्वारा बीते एक सप्ताह से बिक्री राशि की आरंग थाना में जमा नहीं किया जा रहा था। घटना में शराब दुकान के कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध दिखाई पड़ रही है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस,आबकारी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें