महासमुन्द : पान ठेला का ताला तोडकर नगदी रकम चोरी.
महासमुन्द थाना अंतर्गत गुलशन चौक में पान ठेला का ताला तोडकर नगदी रकम चोरी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
सुरेन्द्र औसर ने पुलिस को बताया कि गुलशन चौक में उसका पान ठेला है। 04 अप्रैल 22 के रात्री करीब 10.00 बजे दुकान मे ताला लगाकर अपने घर गया खाना खकर सोया था कि 05 अप्रैल 22 के सुबह 06.00 बजे अपने पान ठेला खोला तो देखा दुकान का ताला टूटा था तथा देखा गल्ला में रखा 100,50,20,10 का नोट करीब 500 रूपया नही था, जिसे किसी अज्ञात चोर द्वारा पान ठेला का ताला तोडकर चोरी कर ले गया है।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 461-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें