महासमुन्द : शराब के नशे में वाहन को तोडफोड कर पहुचाया नुकसान.
महासमुन्द थाना अंतर्गत मौहारी भाठा में शराब के नशे में गंदी गाली गलौच कर वाहन को तोडफोड कर पहुचाया नुकसान, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
प्रदीप देवांगन ने पुलिस को बताया कि 04 अप्रैल 22 को रात्रि में अपने परिवार के साथ खाना खाकर आराम कर रहे थे कि रात्रि करीबन 12.00 बजे मोहल्ले का रोहित यादव नशे के हालत में उसके घर के सामने मां बहन की गंदी गंदी गाली दे रहा था.
जिसे वह घर से बाहर निकल कर गाली देने से मना किया तो रोहित यादव तु मना करने वाला कौन होता है कहकर उसे मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दिया, तब वह डायल 112 को फोन किया, तब डायल 112 आये और रोहित यादव को समझाईस देकर छोड दिया।
फिर पुन: रात्रि करीब 01.30 बजे रोहित यादव उसके घर के सामने आया और मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये घर के सामने खडी कार क्र0 CG 04 KX 0914 के सामने काच को लोहे के राड जैसे वस्तु से तोड फोड कर नुकसान पहुचाया है।
घटना को उसके घर के सदस्य एवं मोहल्ले के आसपास के लोग देखे सुने है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 427-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.