महासमुंद : 50 साल के अधेड़ ने नाबालिग लड़की को दिया शादी का झा... - CG Sandesh

महासमुंद : 50 साल के अधेड़ ने नाबालिग लड़की को दिया शादी का झांसा, सालों तक करता रहा दुष्कर्म, अब गिरफ्तार


महासमुंद। सिटी कोतवाली में एक चौकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहाँ 50 साल के एक आदमी ने प्रेम जाल में फंसाकर पिछले दो साल से एक नाबालिग लडक़ी को किराये के मकान में लाकर बलात्कर कर रहा था। मकान मालिक को जब आरोपी व्यक्ति की हरकतों पर शक हुआ तब मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने आरोपी अधेड़ व्यक्ति के खिलाफ भादवि की धारा 376 (2)ढ, 366, 363 और 6 पास्को एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार बसना निवासी अमीर बक्श 50 साल बसना में निवास करता है। जिसकी मुलाकात एक गरीब परिवार की नाबालिग लडक़ी से हुई जो लेबर का काम करती थी। अमीर बक्श ने नाबालिग की मासुमियत का फायदा उठाते हुए उससे प्यार कर शादी करने का झांसा दिया और पिछले दो साल से महासमुंद के कल्बपारा में एक किराये के मकान लेकर नाबालिग से बलात्कार कर रहा था। मकान मालिको ने आरोपी से लडक़ी के साथ क्या रिश्ता है पूछा तो अधेड़ आरोपी ने नाबालिग को अपनी बेटी बता दिया। कुछ दिनों तक यह चलता रहा। मकान मालिक को आरोपी के बातों पर संदेह हुआ और उन्होंने नाबालिग लडक़ी से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह आरोपी से प्यार करती है, और उससे शादी करने वाली है। नाबालिग को आरोपी के बारे यह जानकारी नहीं थी कि वह शादी शुदा है और उसके 4 बच्चे, नाती पोते वाला है।

नाबालिग लडक़ी को मकान मालिक ने जब अमीर बक्श की सच्चाई बताई तो लडक़ी के होश उड़ गये। जिसके बाद मामला सिटी कोतवाली पहुंचा। नाबालिग ने पुलिस को अपने बयान में बताया है कि उसे आरोपी के पारिवारिक स्थिती के बारे में कुछ जानकारी नहीं थी। शादी की बात करने पर वह उसके प्रेम जाल में फंस गई। उसे इस बात का भी अहसास नहीं था कि उसके साथ आरोपी जो शाररिक संबंध बना रहा है वह भी लगत है। बहरहाल मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें