पिथौरा : चाय दुकान में सट्टा पट्टी नामक जुआ लिखते युवक गिरफ्तार.
पिथौरा पुलिस को 05 अप्रैल 2022 को मुखबीर से सूचना मिली कि पिथौरा में बार चौक के पास विकास देवांगन नाम का व्यक्ति अपने चाय दुकान में हार जीत का दांव लगाकर अवैध रूप से लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से सट्टा पट्टी लिख रहा है पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताये अनुसार जगह पर जाकर घेराबंदी किया गया जहां चाय दुकान में एक लड़का अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिख रहा था जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम विकास कुमार देवांगन पिता तुंगेश्वर देवांगन उम्र 20 वर्ष साकिन वार्ड नं .1 मंडीपारा पिथौरा का होना बताया.
आरोपी के कब्जे से दो नग कागज जिसमें सट्टा पट्टा लिखा हुआ, नगदी रकम 1000 रूपये एवं एक डाट पेन कुल कीमती 1000 रूपये गवाहान के समक्ष जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 4(क) जुआ एक्ट पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
अन्य सम्बंधित खबरें