छतीसगढ श्रमजीवी पत्रकार संघ इकाई महासमुंद के जिलाध्यक्ष चुने... - CG Sandesh

छतीसगढ श्रमजीवी पत्रकार संघ इकाई महासमुंद के जिलाध्यक्ष चुने गए स्वपनिल तिवारी


छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ महासमुंद जिला इकाई की बैठक 5 अप्रैल को देवपुर में आयोजित की गई, जिसमे ज़िले भर के साथी उपस्थित थे. कार्यक्रम में मुख्यातिथि प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविंद अवस्थी, अध्यक्षता प्रदेश सचिव श्री मनोज मिश्रा का सम्मान सभी ब्लाक अध्यक्षों ने किया.

सभी साथियो ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव किया जिसके अनुसार प्रदेश अध्यक्ष ने महासमुंद जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी स्वपनिल तिवारी जी को दी

साथ ही पूर्व अध्यक्ष को भविष्य में प्रदेश कार्यसमिति में सम्मान जनक स्थान दिए जाने का प्रस्ताव किया गया, सम्मेलन में रोमी सलूजा, स्वपनिल तिवारी, जनाब खान , भगवान दास, सुरेश गुप्ता,  प्रकाश सिन्हा,  कुबेर नायक, हेमन्त वैष्णव, रूपानंद साव, अनुराग नायक, सत्यप्रकाश अग्रवाल, कुबेर नायक, सुखदेव दास, वैष्णव लालचंद,  गोवर्धन कैवर्त एवं महासमुंद जिले के अनेक पत्रकार साथी शामिल थे

कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी ने मनोज मिश्रा,स्वपनिल तिवारी ,राजेन्द सिन्हा, मनोहर साहू, सरायपाली ब्लॉक अध्यक्ष जनाब खान बसना ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश सिन्हा
से चर्चा के दौरान पत्रकार सुरक्षा कानून, आरक्षण एवं लोन के विषय में  ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों द्वारा  ज्ञापन देकर शासन तक पहुंचाने की मांग की.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें