तुमगाँव : मोटर सायकल धीरे चलाओ कहने पर कर दी पिटायी.
तुमगाँव थाना अंतर्गत ग्राम नयापारा अछरीडीह में मोटर सायकल धीरे चलाओ कहने पर कर दी पिटायी, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.
धरमदास बंजारे ने पुलिस को बताया कि 06 अप्रैल 2022 को वह अपने मोटर सायकल सुपर एक्सल से गांव के नदी से नहा कर आ रहा था कि सुबह करीबन 10 बजे गांव के आसकरण के किराना दुकान के सामने पहुंचा था कि उसी समय केशव निषाद, देव साहू तथा मानसिंग साहू का दामाद मोटर सायकल से आकर उसके मोटर सायकल को ठोंकर मार दिया जिससे वह मोटर सायकल सहित गिर गया, फिर उसने उन तीनों को देखकर मोटर सायकल धीरे चलाओ बोला तो तीनों एक राय होकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार कर हांथ मुक्का से उससे मारपीट किये एवं जान से मारने की धमकी दिये।
मारपीट से उसे गर्दन, दाहिना हांथ का कोहनी दाहिने पैर में चोंट आया है, घटना को गांव के नंद कुमार पुरैना, संतोष लहरी, मदन चेलक, आसकरण सोनवानी तथा तारेन वंशे देखे सुने एवं बीच बचाव किये हैं. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPCपंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.