बागबाहरा : घर के सामने लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.
बागबाहरा पुलिस को 06 अप्रैल 2022 को मुखबिर से सूचना मिला कि टूकेश उर्फ रोहित आवड़े पिता स्व खीरप्रसाद आवड़े उम्र 28 वर्ष साकिन पतेरापाली थाना बागबाहरा जिला महासमुन्द अपने घर के सामने लोगों को शराब पीने-पिलाने की संसाधन उपलब्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ को लेकर टुकेश आवड़े के घर के सामने पहुंचा । पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये। घर के सामने में एक व्यक्ति मिला जिन्हें नाम पता पुछने पर अपना नाम टूकेश उर्फ रोहित आवड़े पिता स्व खीरप्रसाद आवड़े उम्र 28 वर्ष साकिन पतेरापाली थाना बागबाहरा जिला महासमुन्द का रहने वाला बताया.
आरोपी टूकेश उर्फ रोहित आवड़े के कब्जे से 01. दो नग देशी प्लेन पौवा वाली शीशी जिसमें 20 -20 एमएल भरी हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 20 रूपये, 05 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें महुआ शराब, 02 पैकेट 10 -10 रूपये वाली मिक्चर को जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य धारा 36 (C) आबकारी एक्ट का होना पाये जाने से अपराध सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।