बसना : 10 लीटर देशी महुआ शराब के एक व्यक्ति गिरफ्तार. - CG Sandesh

बसना : 10 लीटर देशी महुआ शराब के एक व्यक्ति गिरफ्तार.

बसना पुलिस को 06 अप्रैल 2022 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम बैतारी से ताला जाने का रास्ता नाला के पास ग्राम बैतारी का अन्जय भोई नामक व्यकित एक प्लास्टिक थैला में अवैध रूप से देशी महुआ शराब बिक्री करने वास्ते रखा है जो ग्राहको की तलाश कर रहा है पुलिस की टीम मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यकित को पकडे जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम अन्जय भोई पिता कैलाश भोई उम्र 34 साल साकिन बैतारी थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का रहने वाला बताया.

आरोपी के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक थैला में दो नग 05, 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरिकेन में भरा करीबन 10 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 2000 रूपये को जप्त किया गया। आरोपी का उक्त कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का घटित करना सबूत पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें