महासमुन्द : मोबाईल से आईपीएल मैच में सट्टा खिलाते एक आरोपी गिरफ्तार.
महासमुन्द पुलिस को 06 अप्रैल 2022 को पुलिस स्टॉफ को मुखबीर से सूचना मिला की भवानी मंदिर के पास पंजाबी पारा महासमुन्द में एक व्यक्ति अपने मोबाईल फोन में मुम्बई इंडियन एवं कलकत्ता के मध्य चल रहे IPL क्रिकेट मैच सट्टा खेलकर रूपये पैसो का दांव लगा रहा है, पुलिस स्टॉफ मुखबीर के बताये अनुसार भवानी मंदिर के पास पंजाबी पारा महासमुन्द में घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकडे जिससे पूरा नाम पता पूछने पर अपना अनिल शेवानी पिता सुन्दर लाल शेवानी उम्र 43 वर्ष सा0 भवानी मंदिर के पास पंजाबी पारा महासमुन्द थाना व जिला महासमुन्द का होना बताया.
आरोपी अनिल शेवानी के कब्जे से जिसके कब्जे से नगदी रकम 33000 रू. एवं 05 नग मोबाईल एवं 01 नग TV एवं सेट टॉप बाक्स, डॉट पेन और 01 सट्टा पट्टी को जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य धारा 4 (क) जुआ एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया।