पटेवा : कछारडीह जंगल से 34 पौवा अंग्रेजी देशी शराब जप्त.
पटेवा पुलिस को 06 अप्रैल 2022 को मुखबिर से सूचना मिला कि बांधा जाने का रास्ता कछारडीह जंगल के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री करने वास्ते सफेद रंग के प्लास्टिक थैला में शराब रखकर बैठा हुआ है मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान के लिये रवाना हुआ घटना स्थल बांधा जाने का रास्ता कछारडीह जंगल के पास पहुंचकर पुलिस स्टाफ एवं गवाहों के साथ घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़े जिनका नाम पता पूछने पर अपना नाम शिवकुमार यादव उर्फ कुंजू पिता पानसिंग यादव उम्र 40 साल निवासी कछारडीह, थाना पटेवा जिला महामसुन्द (छ.ग.) का रहने वाला बताया ।
आरोपी शिव कुमार यादव के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला में 19 पौवा जम्मू स्पेशल व्हीस्की अंग्रेजी शराब प्रत्येक पौवा में 180 एमएल 3420 एमएल कीमती 2280 रू0 एवं 15 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक पौवा में 180 एमएम कुल 2700 एमएल कीमती 1200 रू0 कुल जुमला 6120 एमएल कीमती 3480 रू0 को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया । आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
इसी तरह पटेवा पुलिस को आरोपी कुंदन सिंह द्वारा अवैध रूप से घटनास्थल पर आम लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला जिसके कब्जे से 02 नग शराब की खाली शीसी एवं 02 नग डिस्पोजल को जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
इसी तरह पटेवा पुलिस को मुखबीर के सूचना पर घटनास्थल गांव निस्तारी तालाब के पास पीपल पेड़ के नीचे ग्राम बरभाठा में पुलिस स्टाफ एवं गवाहन के शराब रेड कार्यवाही कर आरोपी हिनेश कोसरिया पिता बसंत कोसरिया उम्र 22 वर्ष साकिन ग्राम बरभाठा थाना पटेवा जिला महासमुन्द (छ.ग.) के कब्जें से एक पीले रंग के पांच लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन में करीब 04 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 1200 रूपये का बरामद कर गवाहों के समक्ष उक्त महुआ शराब को जप्त कर सीलबंद किया गया । आरोपी हिनेश कोसरिया का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।