तालाब में डूबने से दो मासूम की मौत, गाँव मे पसरा मातम - CG Sandesh

तालाब में डूबने से दो मासूम की मौत, गाँव मे पसरा मातम

जशपुर। जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है। यहाँ बोखी बरटोली गांव में तालाब में डूबने से 2 मासूम की मौत हो गई है। दोनों बच्चे गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर तालाब में नहाने गए थे। उसी दौरान नहाते समय गहरे पानी मे चले जाने से दोनों की डूबने की वजह से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

बताया जा रहा है कि तालाब में अनुराग नाम का बच्चा डूबने लगा जिसे बचाने के लिए गायत्री भी पीछे-पीछे चली गई। इस दौरान दोनों बच्चों की मौत हो गई। दोनो बच्चे तालाब में नहाने गए थे और नहाने के दौरान दोनों बच्चे तालाब में डूब गए। बीती रात उनके शव को तालाब से बाहर निकाला गया है। इस घटना से पूरे गांव मे मातम पसर हुआ है। जानकारी के अनुसार मृतक गायत्री तीसरी क्लास की छात्रा थी, जबकि अनुराग चौथी में पढ़ता था।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें