देवर ने की अपनी ही भाभी की निर्मम हत्या, खाना देने में हुई थ... - CG Sandesh

देवर ने की अपनी ही भाभी की निर्मम हत्या, खाना देने में हुई थी देरी, गिरफ्तार

बलौदाबाजार। जिले के बिलाईगढ़ के सरसिंवा थाना अंतर्गत मनपसार में एक महिला की हत्या का मामला सामने आ रहा है। यहाँ एक देवर ने मामूली बात को लेकर अपनी ही भाभी की निर्मम हत्या कर दी है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
 
बिलाईगढ़ एसडीओपी संजय तिवारी से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात आरोपी देवर खुशराम टांडेल नशे की हालत में घर पहुंचा और अपनी भाभी केवरा बाई से खाना माँगा। लेकिन मृतिका अपने कमरे में फोन पर बात कर रही थी जिसकी वजह से वह देवर को खाना देने में लेट हो गई। जिससे देवर आग बबूला हो गया और दरवाजे में लगे लकड़ी के बेड़ी से अपने भाभी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे मृतिका जमीन पर गिर पड़ी। वहीं घर में मौजूद अन्य लोगों और आस-पड़ोस की मदद से मृतिका को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां केवरा बाई ने दम तोड़ दिया।

इधर घटना की सूचना मिलते ही सरसीवा पुलिस और एसडीओपी संजय तिवारी मौके पर पहुँचे और आरोपी देवर को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि किस बातों को लेकर यह घटना हुई हैं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें