चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, रस्सी से घोटा गला, मौत छुपान... - CG Sandesh

चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, रस्सी से घोटा गला, मौत छुपाने के लिए बोला- बुखार से मर गई

गरियाबंद। जिले में पति ने पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी। पति – पत्नी में अक्सर चरित्र शंका को लेकर झगड़ा होता था। आरोपी ने मवेशी बांधने वाली रस्सी से उसका गला घोंट दिया। पत्नी के मरने के बाद हत्या छुपाने के लिए लोगों से कहा कि बुखार से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जब शव का पोस्टमार्टम कराया तब हत्या की बाद सामने आई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, फिंगेश्वर के सिर्रिकला निवासी भूषण दास मानिकपुरी की पत्नी गीता बाई की 31 मार्च को मौत हो गई। इस पर भूषण थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि गीता बाई 5-6 दिन से बुखार से पीड़ित थी। इसके चलते उसकी मौत हो गई। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीएम रिपोर्ट से पता चला कि गीता को बुखार नहीं था बल्कि उसकी गला घोटकर हत्या की गई है।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने गांव वालों से पूछताछ शुरू की तो जानकारी मिली कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। दोनों एक-दूसरे के चरित्र पर संदेह करते थे। इसके चलते एक ही घर में रहकर भी अलग-अलग खाना बनाते थे। इसके बावजूद दोनों में झगड़ा होता रहता था। इस पर पुलिस ने संदेह के आधार पर भूषण को हिरासत में ले लिया।


पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया की 31 मार्च को चरित्र शंका को लेकर फिर गीता ने झगड़ा शुरू कर दिया। बात इतनी ज्यादा बढ़ी की दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। इसी बीच गुस्से में आकर पति ने मवेशी बांधने वाली रस्सी से गीता का गला घोंट दिया।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें