बसना : हाईवा के चपेट में आने से बाइक सवार की मौत. - CG Sandesh

बसना : हाईवा के चपेट में आने से बाइक सवार की मौत.

थाना बसना अंतर्गत तोषगांव से भालुकोना मार्ग में हाईवा के चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.

डोलामणी बाघ ने पुलिस को बताया कि ग्राम भालूकोना का परमानंद यादव की लडकी का शादी था जिसमें वह परमानंद के यहां आया था.

07 अप्रैल 2022 को परमानंद अपने रिस्तेदार गांव के विपीन के साथ मोटर सायकल में शादी का सामान लेने तोषगांव जा रहे थे कि करिबन 12 बजे दिन सूचना मिला कि उसका जीजा परमानंद को सेतू बांध चट्टान के पास एक हाईवा क्रं0 CG 04 MN 3694 का चालक तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया है तथा विपीन उक्त हाईवा वाहन का पीछा करते आगे निकला है सूचना पर वह तत्काल घटना स्थल पहुंचा तो देखा कि रोड किनारे उसका जीजा परमानंद मृत हालत में पडा था जिसके सिर में काफी गंभीर चोंट लगा था ।

वाहन हाईवा क्रं0 CG 04 MN 3694 का चालक द्वारा वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से उसके जीजा परमानंद की मृत्यु हुई है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने हाईवा चालक के विरुद्ध अपराध धारा 304-A-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें