सरायपाली : शराब के नशे में पेट्रोल में आग लगाकर पत्नी और बच्... - CG Sandesh

सरायपाली : शराब के नशे में पेट्रोल में आग लगाकर पत्नी और बच्चे को जलाया.

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम भौंरादादर में शराब के नशे में पेट्रोल में आग लगाकर पत्नी और बच्चे को जलाया, जिसपर पार्थिया ने पुलिस में शिकायत की है.

मोहरवती बरिहा ने पुलिस को बतायी कि 07 अप्रैल 2022 के दोपहर 12 बजे आसपास उसे उसके चाचा सालिकराम बरिहा ने बताया कि उनकी लड़की अंजली बरिहा व नाती फिरोज बरिहा को उसके पति हेतराम बरिहा द्वारा पेट्रोल में आग लगाकर जला दिया है बताने पर वह चाचा सालिकराम बरिहा एवं चाची बहातीन बाई के साथ ग्राम भौंरादादर गयी तो देखी उसकी छोटी बहन अंजली बरिहा के दाहीने भुजा में जलने का एवं उसके पुत्र फिरोज बरिहा के सिर, चेहरा ,दाहीने हाथ में जलने से घाव हो गया था।

तब वह अपनी छोटी बहन को पूछी तो बताई कि उसका पति हेतराम बरिहा 06 अप्रैल 2022 के रात्रि 11 बजे के आसपास शराब के नशे में आया तो उसे वह देर रात से आते हो दूसरे महिला के घर में बैठे रहते हो बोली तो हेतराम बरिहा गुस्से में आकर गंदी गंदी गाली गलौच कर जान सहित मारने की धमकी देते हुए अपने मोटर सायकल से पेट्रोल को पानी बाटल में निकाला और उसमें आग लगाकर उस पर एवं उसके गोद में बैठे बच्चे के ऊपर फेंक दिया जिससे उसके दाहिने हाथ के भुजा जल गयी व उसके पुत्र फिरोज बरिहा के चेहरा, सिर एवं दाहिना हाथ जल गया है। तब उन लोग उसकी छोटी बहन एवं उसके पुत्र को ईलाज हेतु 100 बिस्तर अस्पताल सरायपाली लेकर आये। डाक्टर द्वारा बच्चे को ईलाज हेतु रायपुर रिफर किये हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 324-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें