सरायपाली : व्यक्ति को मजदूरी का पैसा मांगना पड़ा महंगा, महिला... - CG Sandesh

सरायपाली : व्यक्ति को मजदूरी का पैसा मांगना पड़ा महंगा, महिलाओ ने की जमकर पिटायी.

सरायपाली थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 07 में महिलाओ ने मजदुरी पैसो की बात को लेकर एक व्यक्ति को हाथ मुक्का व डंडे से की पिटाई, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.

हरिलाल सागर ने पुलिस को बताया कि वह रोजी मजदूरी का काम करता है कि 06 अप्रैल 2022 को प्रात: 10- 11 बजे वह ललिता साहू के घर दो माह पूर्व वह मजदूरी काम किया था.

जिसका पैसा मांगने के लिए गया तो उसे ललिता साहू 20 रूपया रोजी दे रही थी तो वह उसे वापस किया और उससे 100 रू ले लेना बोला. मैं 20 रूपये को क्या करूंगा बोलने की बात पर ललिता साहू उससे गंदी गंदी गाली गलौच करने लगी मना करने पर नहीं मानी और वहीं पास में खड़े पुष्पा गढतिया, व एक अन्य महिला के साथ मिलकर तीनों ने गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किये तथा ललिता साहू द्वारा डंडे से एवं वहीं पास में पड़े पत्थर उठाकर उसके सिर में मारे जिससे खून बहने लगा तब वह बेहोश हो गया.

कुछ देर बाद होश आने पर वह अपने घर चला गया और सो गया था कि शाम साढे चार बजे के आस पास डायल 112 वाले आये और उसे घर से उठाकर ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल सरायपाली लेकर गये। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीया के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें