बागबाहरा : चखना दुकान में लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते एक गिरफ्तार.
बागबाहरा पुलिस को 07 अप्रैल 2022 को मुखबिर से सूचना मिला कि रूपेश साहू अपने चखना दुकान पिथौरा रोड बागबाहरा में लोगों को शराब पीने-पिलाने की संसाधन उपलब्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ रूपेश साहू के चखना सेन्टर पहुंचा। पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये। चखना दुकान में एक व्यक्ति मिला जिन्हें नाम पता पुछने पर अपना नाम रूपेश साहू पिता हरक राम साहू उम्र 46 वर्ष वार्ड नं 6 लालपूर थाना बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का रहने वाला बताया.
आरोपी के कब्जे से एक देशी प्लेन शराब की पौवा वाली शीशी जिसमें 100 एमएल शराब भरी हुयी कीमती 40 रूपया, 03 नग डिस्पोजल गिलास एवं 02 चना पैकेट को जप्त किया गया.
आरोपी का यह कृत्य धारा 36 (C) आबकारी एक्ट का होना पाये जाने से अपराध सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
अन्य सम्बंधित खबरें