ग्रीन टी को इस्तेमाल करने के बाद फेंकने की भूल न करें, ऐसे क... - CG Sandesh

ग्रीन टी को इस्तेमाल करने के बाद फेंकने की भूल न करें, ऐसे करे उपयोग

ग्रीन टी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है, ये बात ज्यादातर लोगों को पता है. हम में से ज्यादातर लोग ग्रीन टी बैग्सको यूज करने के बाद फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यूज की जा चुकी ये ग्रीन टी आपकी स्किन और बालोंके लिए भी काफी लाभकारी हो सकती है. 

जी हां, आप ग्रीन टी को रीयूज करके अपनी स्किन की तमाम परेशानियों को दूर कर सकती हैं और अपने बालों को बेहतर बना सकती हैं. तो अब से इसके टी बैग को इस्तेमाल करने के बाद फेंकने की गलती न कीजिएगा. इसे फिर से यूज करें. जानें ग्रीन टी को रीयूज करने के आसान तरीके.

डार्क सर्कल्स और पिंपल्स के लिए
अगर आपको डार्क सर्कल्स की समस्या है या आपकी आंखें सूजी रहती हैं, तो आपको ग्रीन टी बैग को इस्तेमाल करने के बाद करीब दस मिनट के लिए फ्रीजर में रखना है. इसके बाद इन बैग्स को अपनी आंखों पर करीब 10 मिनट के लिए रखें. इससे आपको काफी राहत मिलेगी. अगर पिंपल्स की समस्या है तो इसे फ्रिज में रखकर ठंडा करें और मुंहासों पर रखें. इससे काफी आराम मिलेगा.

स्क्रब तैयार करें
आप इस ग्रीन टी बैग्स को रीयूज करते हुए इससे होममेड स्क्रब भी तैयार कर सकती हैं. इसके लिए आपको टी बैग से पत्तियां निकालकर उसे शहद के साथ मिक्स करना है. इसके बाद स्किन पर लगाना है. कुछ देर लगा रहने दें. इसके बाद थोड़ा पानी लेकर हल्के हाथों से मसाज करें. इससे आपकी डेड स्किन साफ हो जाएगी. फिर मुंह को धो लें और मॉइश्चराइजर लगाएं.


एक्सफोलिएटिंग फेस मास्क
ग्रीन टी से बेहतरीन एक्सफोलिएटिंग फेस मास्क तैयार किया जा सकता है. इसके लिए ग्रीन टी को एक बाउल में निकालकर उसमें शहद मिक्स करें. थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाएं और इसे मिक्स करके चेहरे पर लगाएं. 10 मिनट लगा रहने दें, इसके बाद चेहरा साफ कर लें. ये आपकी स्किन को डिटॉक्स करने का काम करेगा.

बालों की शाइन के लिए
अगर आपके बालों की शाइन गायब हो गई है तो आप दिन भर में यूज किए टी बैग्स को बचाकर रखें. रात में इन बैग्स को पानी में डालकर उबालें और रातभर के लिए इस पानी को रखा छोड़ दें. सुबह इस पानी से बालों को धोएं. ऐसा हफ्ते में दो बार करें. कुछ दिनों में फर्क नजर आने लगेगा.


अन्य सम्बंधित खबरें