बसना : सिर पर वस्तु से मारकर पत्नी की हत्या.
बसना थाना अंतर्गत ग्राम मधुबन(भंवरचुंआ) में सिर पर वस्तु से मारकर पत्नी की हत्या, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.
मनीराम महंत ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम कोटवार का कार्य करता है. 7 अप्रैल 2022 को ग्राम मधुबन निवासी जगमोहन लाल अजय रात्रि करीब 07:30 बजे उसे बताया कि उसका बेटा राजकुमार अजय अपनी पत्नी रजनी उर्फ राजेश्वरी को सिर में मारपीट कर चोट पहुंचाकर हत्या कर दिया है ।
तब वह ग्राम सरपंच पति ज्ञानेंद्र पटेल, नवधा रत्नाकर, जगमोहनलाल अजय के साथ राजकुमार अजय के घर जाकर देखा तो राजकुमार की पत्नी रजनी उर्फ राजेश्वरी का शव कमरे के अंदर जमीन में चित अवस्था में पडा था, जिसके चेहरे एवं सिर में काफी चोट का निशान है, खुन बहकर जमीन में फैला है । रजनी की मृत्यु हो गयी है।
राजकुमार अजय अपनी पत्नी रजनी के चेहरे एवं सिर में किसी वस्तु से मारपीट कर चोट पहुंचाकर हत्या कर दिया है । प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध अपराध धारा 302-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.