महासमुन्द : पैसा नहीं देने पर मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी.
महासमुन्द थाना अंतर्गत वार्ड न0 03 इमलीभाठा महासमुन्द में पैसा नहीं देने पर हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
अवध साहू ने पुलिस को बताया कि भवन निर्माण ठेकेदारी का काम करता है. 07 अप्रैल 22 को राठौर आटा चक्की के पास इमलीभाठा महासमुन्द अनिल ठाकुर के नवनिर्माण मकान मे ढलाई काम अपने मजदुरो के साथ कर रहे थे कि रात्रि करीब 12.30 बजे दो व्यक्ति रूपेश गिरी गोस्वामी, देवेन्द्र गिरी गोस्वामी निवासी इमलीभाठा महासमुन्द का आये और उसे 2000/- रूपये मागने लगे तो वह रूपये देने से मना किया तो, दोनो रूपेश गिरी और देवेन्द्र गिरी उसे मां बहन की अश्लील गालिया देते जान से मारदुगा बोलकर वही पर रखे फावडा को रूपेश गिरी उठाकर उसे मारने लगे तो वह बचने के लिये घर अंदर घुसा गया.
फिर उसी समय भवन निर्माण मे लगे मिश्चर मशीन का मालिक रूपेन्द्र चन्द्राकर निर्माणाधिन काम को देखने आया तो उसे भी रूपेश गिरी एवं देवेन्द्र गिरी के द्वारा रात में मशीन क्यो लगाये हो कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा और चाकु जैसे चीज से मारने का प्रयास किया तो वह भाग कर घर अंदर आ गया।
घटना को काम करने वाले मजदुर लोग देखे सुने है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.