महासमुंद : चखना सेंटर में पिला रहा था अवैध शराब, एक व्यक्ति ... - CG Sandesh

महासमुंद : चखना सेंटर में पिला रहा था अवैध शराब, एक व्यक्ति गिरफ्तार.

महासमुंद पुलिस को 08 अप्रैल 22 को मुखबीर से सूचना मिला की एक व्यक्ति रोहित सिक्का अपने चखना सेंटर सुभाषनगर में अवैध रूप से लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस की टीम घटना स्थल रोहित सिक्का का चखना सेंटर सुभाषनगर गये जहां पर आरोपी रोहित सिक्का लोगों को शराब पीने पिलाने के लिए डिस्पोजल गिलास की सुविधा प्रदान कर रहा था, शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये पूछताछ पर अपना नाम रोहित सिक्का पिता घनश्याम सिक्का 21 साल पता सुभाषनगर वार्ड नं0 22 महासमुन्द का रहने वाला बताया.

आरोपी के कब्जे से एक पौवा देशी प्लेन शीशी में 100 ML देशी प्लेन शराब किमती 50 रूपये एवं एक प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास को गवाह के समक्ष जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें