बागबाहरा : पुल किनारे से 58 नग उड़ीसा राज्य निर्मित जेब्रा छा... - CG Sandesh

बागबाहरा : पुल किनारे से 58 नग उड़ीसा राज्य निर्मित जेब्रा छाप शराब जप्त, आरोपी गिरफ्तार.

बागबाहरा पुलिस को 09 अप्रैल 2022 को मुखबीर से सुचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति रेवा घाट जोंक नदी पुलिया किनारे ग्राम रेवा में आने जाने वाले लोगो को उड़ीसा राज्य निर्मित जेब्रा छाप कच्ची महुआ शराब बिक्री कर रहा है पुलिस स्टाफ मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर गया जहां एक व्यक्ति अपने पास एक सफेद रंग के प्लास्टिक के बोरी में कुछ रखकर खड़ा था जो पुलिस पार्टी को आता देखकर इधर उधर भागने लगा.

जिसे घेराबंदी कर रेड कर शराब बिक्री करते पकड़कर पुछताछ किये जो अपना नाम पता अजय यादव उम्र 20 वर्ष साकिन वार्ड नं 09 राउत पारा खरियार रोड थाना जोंक जिला नुवापाड़ा उडीसा का रहने वाला बताया.

आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक कि बोरी में 58 नग पाउच जेब्रा छाप उड़ीसा राज्य निर्मित कच्ची महुआ शराब जुमला 11600 एमएमल कीमती 2610 रूपये को जप्त कर सीलबंद किया गया.

आरोपी का यह कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का होना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें