तुमगाँव : शादी समारोह में नाचने की बात को लेकर चार लोगो ने हाथ मुक्का व डंडे से की मारपीट.
तुमगाँव थाना अंतर्गत ग्राम खैरझिटी में शादी समारोह में नाचने की बात को लेकर चार लोगो ने हाथ मुक्का व डंडे से की मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
सुखदेव साहू ने पुलिस को बताया कि 09 अप्रैल की रात को दोस्त टोमन साहू के शादी में ग्राम खैरझिटी आया था.
शादी में मायन दोस्तों के साथ नाच रहा था, रात्रि 12.30 बजे नाचते समय धक्का मुक्की होने से उसके दोस्त दीपक साहू निवासी जलकी के साथ तारेन्द्र यादव, पोषन साहू, माधव साहू, प्रकाश धीवर झगडा विवाद करने लगे उसके द्वारा बीच बचाव व मना करने पर तु क्यों मना कर रहा है कहकर उसके साथ तारेन्द्र यादव, पोषन साहू, माधव साहू, प्रकाश धीवर मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार कर मारेंगें कहते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किये तथा तारेन्द्र यादव डण्डा से उसके सिर में मारपीट किया.
उसके सिर में चोट आकर खून निकल गया। उसके बाद वे चारों वहां से भाग गये घटना को दीपक साहू, रिखीराम चक्रधारी, झब्बु साहू, सूरज साहू देखे एवं बीच बचाव किये हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.