सरायपाली : अपने ससुराल में धारदार कत्ता लेकर घुमने वाला गिरफ... - CG Sandesh

सरायपाली : अपने ससुराल में धारदार कत्ता लेकर घुमने वाला गिरफ्तार.

सरायपाली पुलिस को 09 अप्रैल 2022 को मुखबिर के मोबाइल से सूचना मिला कि हेतकुमार बरिहा नाम का व्यक्ति अपने ससुराल सागरपाली आया हुआ है और अपने ससुराल में लोहे का धारदार कत्ता हाथ लेकर लहराते हुये घुम रहा है जिससे गांव वाले भयभीत हो रहे हैं पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचकर देखा कि एक व्यक्ति ग्राम सागरपाली के वार्ड नंबर 04 के आम गली में अपने हाथ में लोहे का धारदार कत्ता लेकर सार्वजनिक स्थान में लहराते घुम रहा था.

जिससे आम लोग काफी भयभीत हो रहे थे कि पुलिस स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकड़े तथा नाम पता पुछने पर अपना नाम हेतकुमार बरिहा पिता सुदर्शन बरिहा उम्र 30 साल साकिन भौंरादादर थाना सरायपाली का रहने वाला बताया। आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार कत्ता जिसकी कुल लंबाई 13 इंच, फल की लंबाई 8 इंच व चौड़ाई 3 इंच किमती करीबन 200रू. को गवाहन के समक्ष जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें