बागबाहरा : घर के बाहर खड़ी मोटर सायकल चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज.
बागबाहरा थाना अंतर्गत ग्राम लिटियादादर में घर के बाहर खड़ी मोटर सायकल चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
राजेन्द्र कुमार चन्द्राकर पुलिस को बताया कि घटना 08 अप्रैल को शाम करीबन 04.00 बजे अपने मोटर सायकल हीरो पैशन प्रो क्र CG 06 GR 0914 में अपने घर ग्राम लिटियादादर गया था और अपनी मोटर सायकल को घर के सामने 04.00 बजे खड़ी किया था.
जब वह घर में खाना खाकर वापस बागबाहरा आने के लिए घर से करीनब 08.00 बजे रात्रि को निकला तो देखा उसकी उक्त मो0सा0 घर के सामने नही था.
जिसे वह गांव में लोगो से एवं आसपास गांवों में पुछताछ कर पता तलाश किया कही पता नही चला किसी अज्ञात चोर द्वारा उसका घर सामने खड़ी मो0सा0 क्र CG 06 GR 0914 कीमती करीबन 35000 रूपये को चोरी कर ले गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.