महासमुंद : लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते एक व्यक्ति गिरफ्तार.
महासमुंद पुलिस को 10 अप्रैल को मुखबीर से सूचना मिला की एक व्यक्ति सेवक राम के चखना ठेला के पास ग्राम बेमचा में अवैध रूप से लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ घटना स्थल सेवक राम के चखना ठेला के पास ग्राम बेमचा गये जहां पर आरोपी चेतन कुमार चन्द्राकर लोगों को शराब पीने पिलाने के लिए डिस्पोजल गिलास की सुविधा प्रदान कर रहा था, शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये पूछताछ पर अपना नाम चेतन कुमार चन्द्राकर पिता मेहत्तर लाल चन्द्राकर उम्र 47 वर्ष सा0 बेमचा थाना व जिला महासमुन्द का रहने वाला बताया.
आरोपी के कब्जे से एक पौवा देशी प्लेन शीशी में 150 ML देशी प्लेन शराब किमती 60 रूपये एवं एक प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास को गवाह के समक्ष जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।