पटेवा छात्रावास में हुई दुर्घटना की जांच, साक्ष्य प्रस्तुत क... - CG Sandesh

पटेवा छात्रावास में हुई दुर्घटना की जांच, साक्ष्य प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 18 अप्रैल

महासमुंद जिले के ग्राम पटेवा स्थित प्री मेट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में 26 जनवरी 2022 को हुई दुर्घटना की जाँच अनुविभागीय दण्डाधिकारी महासमुंद कर रहे है। प्रथम जाँच की निर्धारित तिथि 24 फरवरी 2022 को अपराह्न 3ः00 बजे तक न्यायालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी महासमुंद के समक्ष उपस्थित होकर प्रस्तुत कर किसी को दस्तावेज/साक्ष्य, लिखित या मौखिक पेश करने हेतु समाचार पत्र के ज़रिए कहा गया था। किंतु उक्त अवधि तक किसी की ओर से कोई दस्तावेज/साक्ष्य, लिखित या मौखिक नही आए।

पुनः किसी व्यक्ति को कोई दस्तावेज/साक्ष्य, लिखित या मौखिक प्रस्तुत करना हो तो वे 18 अप्रैल 2022 के पूर्व कार्यालयीन समय में न्यायालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी महासमुंद के समक्ष उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते है। जांच के बिन्दु इस प्रकार हैं - (1) मृत्तिका की मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई, (2) मृत्तिका की मृत्यु के लिए यदि कोई जिम्मेदार हैं तो उत्तरदायित्व का निर्धारण, (3) अन्य बिन्दु जो जांच अधिकारी उचित समझे।
   
मालूम हो कि एक छात्रा की मृत्यु छात्रावास प्रांगण में लगे राष्ट्रीय ध्वज को उतारते समय प्रांगण के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार में पाइप की ऊपरी हिस्सा टकराने से छात्रा की मृत्यु बताई गई थी।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें