कोमाखान : घर का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर सहित 20 हजार क... - CG Sandesh

कोमाखान : घर का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर सहित 20 हजार की चोरी.

कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम बांसकाटा में घर का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर सहित 20 हजार की चोरी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

डोमन प्रसाद ढीढी ने पुलिस को बताया कि कि 08 09 अप्रैल 2022 को उसके घर एवं गेट में ताला लगाकर गांव में हो रहे जवारा कार्यक्रम में व्यस्त था घर में कोई नही था ।

जब सुबह जवारा कार्यक्रम से वापस घर आया तो देखा तो उसके घर के मेन गेट एवं घर के दरवाजे में लगे ताला को तोड़कर घर के सुने पन का फायदा उठाकर कोई अज्ञात चोर घर के अंदर घुसकर घर में रखे आलमारी का ताला को खोलकर अलमारी के अंदर स्टील के डब्बे में रखे सोने चांदी के जेवर पुराना ईस्तेमाली जिसमें 01 नग मंगल सूत्र जिसमें गुथा हुआ (04 नग पत्ती नुमा छोटा लाकेट, 01 नग पत्ती नुमा बडा लाकेट), 01 जोड़ी सोने का खिनवा, चांदी का 01 जोड़ी ऐठी, 01 जोड़ी पायल 01 नग चांदी का हाफ करधन जुमला कीमती 30000/- रूपये एवं नगदी रकम 20000/- रूपये को चोरी कर ले गया है ।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.




अन्य सम्बंधित खबरें