तुमगाँव : शादी कार्यक्रम में पुरानी रंजीश को लेकर दो पक्षों ... - CG Sandesh

तुमगाँव : शादी कार्यक्रम में पुरानी रंजीश को लेकर दो पक्षों में मारपीट काउंटर मामला दर्ज.

तुमगाँव थाना अंतर्गत ग्राम अमावश में शादी कार्यक्रम में पुरानी रंजीश को लेकर दो पक्षों में मारपीट काउंटर मामला दर्ज किया गया है.

बिक्कू टंडन ने पुलिस को बताया कि 10 अप्रैल को उसके बडे पिताजी लक्ष्मण टंडन के घर उनकी लडकी की शादी में एवं उसी घर में उसकी दीदी सत्यवती उर्फ झबली की लडकी की शादी में रात्रि 09 बजे चुलमाटी के कार्यक्रम में सहपरिवार गये थे। उसी कार्यक्रम में गांव के हिमेन्द्र सतनामी भी गया था, जो मंजन लगाते हुए उसे बुलाकर तेरे बाप को मरवा दूंगा कहकर गाली गलौच करने लगा।
जब पार्थी के द्वारा मना करने पर तू कौन होता है कहकर उसे भी मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार करते हुए हांथ मुक्का से मारपीट किया तथा जान से मारने की धमकी दिया। मारपीट करने से उसके सिर एवं दाहिने हांथ के उंगली में चोंट आया हैं घटना को रिकेश टंडन, राज ढीढी एवं महेश जेण्ड्रे देखे सुने एवं बीच बचाव किये हैं. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

वही इस मामले में हिमेन्द्र सतनामी ने पुलिस को बताया कि 10 अप्रैल 2022 के रात्रि 09 बजे गांव के लक्ष्मण टंडन के घर उनके लड़की के शादी में चुलमाटी के कार्यक्रम में गया था. कार्यक्रम में गांव के बिक्कु टंडन, छबि टंडन एवं डोमेश टंडन भी गये थे जो उसे देखते ही पुरानी रंजिश की बात को लेकर तीनों एक राय होकर उसे मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार करते हुए हांथ मुक्का से मारपीट किये तथा जान से मारने की धमकी दिये।

मारपीट करने से उसके मुंह, दांत एवं सिर में चोंट आया हैं घटना को पीला टंडन तथा रथ बाई देखे सुने एवं बीच बचाव किये हैं. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें