तुमगांव : अवैध शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते दो व्यक्ति गिरफ्तार.
तुमगांव पुलिस को 11 अप्रैल 2022 को मुखबिर से सुचना मिला कि ग्राम बेलटुकरी का हीरूराम कोसले अपने ठेला में लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पिला रहा है एवं शराब पीने का सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ मुखबिर के बताये अनुसार ग्राम बेलटुकरी पहुंचकर हीरूराम कोसले के ठेला में एक व्यक्ति को पकडे जो लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पिला रहा था एवं शराब पीने का सुविधा उपलब्ध करा रहा था, शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गए, मौके पर पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम हीरूराम कोसले पिता बाबू लाल कोसले उम्र 34 वर्ष साकिन बेलटुकरी थाना तुमगांव जिला महासमुंद(छ.ग.) का रहने वाला बताया. जिसके कब्जे से 100 एम एल देशी प्लेन शराब कीमती 50 रू. एवं 02 नग डिस्पोजल को जप्त किया गया.
इसी तरह तुमगांव पुलिस को मुखबिर से सुचना मिला कि ग्राम अछोला महानदी पुल के पास एक व्यक्ति लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पिला रहा है एवं शराब पीने का सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ मुखबिर के बताये अनुसार ग्राम अछोला महानदी पुल के पहले एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकडे जो लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पिला रहा था एवं शराब पीने का सुविधा उपलब्ध करा रहा था, शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गए, मौके पर पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम कमलेश कुमार बर्मन पिता हरख राम बर्मन उम्र 24 वर्ष साकिन केशला थाना खरोरा जिला रायपुर(छ.ग.) का रहने वाला बताया. जिसके कब्जे से 90 एम एल देशी प्लेन शराब कीमती 40 रू. एवं 02 नग डिस्पोजल को जप्त किया गया.
आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।